Breaking News

Stop Ageing Problems By Acupressure Single Point Treatment


कई बार अपने यह गौर किया होगा की आपकी उम्र समाये के मुताबिक ज्यादा तेज़ी के साथ बढ़ रही है और आपको कई बार यह महसूस तो होता है पर आपको इसका कोई सरल उपाय नहीं मिल पता है साथ ही आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पहले से ज्यादा खर्च करना शुरू कर देते हैं और आपकी बढ़ती उम्र की समस्या और भी तेज़ी से बढ़ना शुरू हो जाती है। अब आपको इस बारे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एजिंग प्रोब्लेम्स का एक सरल और सफल उपाय लेकर आए हैं ।




बढ़ती उम्र की समस्या के शारीरिक लक्षण इस प्रकार हैं -
  • मसूड़ों का कम होना
  • लम्बाई का घटना
  • त्वचा पर दाग-धब्बे व झुर्री आना
  • त्वचा पर मस्से आना
  • बार-बार पेशाब आना
  • पैरों का बढ़ना व कमजोर होना
  • वजन बढ़ना इत्यादि
त्वचा की उम्र बढ़ने की समस्या इन दिनों युवाओं में तेज़ी के साथ बढ़ रही है आमतौर पर इसका मुख्य कारण गलत खान-पान और व्यायाम का अभाव हो सकता है पर इसके कुछ अन्य महत्वपूर्ण कारण भी हो सकते हैं जैसे - अस्थि मज़्ज़ा का टूटना, ऑक्सीकरण, हारमोंस का अनियंत्रित होना, शरीर में विषाक्त पदार्थों का बढ़ जाना इत्यादि।

एकल बिन्दु उपचार में एक्यूप्रेशर पद्धिति में बढ़ती उम्र की समस्या के लिए एक अच्छा पॉइंट बताया गया है जिसका नाम है एस टी-36 या स्टमक-36 है। यह पॉइंट हमारे हांथों के बीच के ऊँगली में पीछे की ओर ऊँगली के बीच वाले जोड के दाई ओर (अँगूठे के तरफ) हल्का सा ऊपर होता है। जैसे कि दिए गए चित्र में दर्शाया गया है। यह पॉइंट हमारे दोनों ही हांथों में स्थित होता है।




इस उपचार के लिए आपको लेना है थोड़ा सा पेपर टेप और एक बेयोल मैगनेट है। बेयोल मैगनेट का सफ़ेद भाग आपको टेप पर चिपका देना है इसके बाद बेयोल मैगनेट को टेप के सहारे चित्र में दिखाए गए पॉइंट पर चिपकाना है आपको इसे अपने दोनों हांथों में चिपका देना है और इसे आठ घंटे के लिए लगे रहने देना है। इस पॉइंट के नियमित उपचार के बाद 25 से 30 दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा और आपके त्वचा का पहले जैसा निखार लौट आएगा ।

1 comment:

  1. 2019 ford fusion hybrid titanium - TiNanium Art
    2019 ford fusion fusion titanium daith jewelry hybrid titanium. 2019 ford fusion citizen eco drive titanium watch fusion titanium necklace mens fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion fusion titanium cookware fusion fusion titanium easy flux 125 amp welder fusion

    ReplyDelete